143 का मतलब क्या होता है? 143 meaning in Hindi?

143 का मतलब क्या होता है? 143 meaning in Hindi?

143 Ka Matlab Kya Hota Hai – अगर आप प्यार, इश्क, मोहब्बत के दीवाने हैं तो 143 का मतलब जरूर जानते होंगे। अगर आपका बचपन 90 के दशक में बीता है तो अक्सर आपने या आपके दोस्तों ने प्यार जताने के लिए 143 नंबर का इस्तेमाल किया होगा।

दोस्तों आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें वायरल होती रहती हैं। लेकिन अगर आप 143 नंबर से अपरिचित हैं तो आज की पोस्ट के जरिए हम आपको प्यार के इस जादुई नंबर से रूबरू कराएंगे। 

143 की उत्पत्ति कहां से हुई इसका कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन जिसने भी इसे सबसे पहले इस्तेमाल किया, उसे शायद यह नहीं पता होगा कि इसका चलन इतना बढ़ जाएगा।

आमतौर पर 143 नंबर का जिक्र सुनकर आपके मन में एक सवाल जरूर उठता होगा कि आखिर 143 नंबर का मतलब क्या है।

आज के इस लेख के जरिए हम आपको सोशल मीडिया पर अक्सर इस्तेमाल होने वाले नंबर 143 के बारे में जानकारी देने जा रहे है, 143 क्या होता है? और 143 का क्या मतलब होता है?

इसके अलावा इस लेख के माध्यम से आपको यह भी बताया जाएगा कि 143 से आई लव यू (I love you) कैसे बनता है? तो आइए बिना देर किए जानते हैं कि 143 का मतलब क्या है और इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

143 का मतलब क्या होता है? 143 से I Love You कैसे बनता है?

तो दोस्तों अगर गणित के संदर्भ में देखा जाए तो 143 एक गणितीय संख्या है। लेकिन जब प्रेम में डूबे प्रेमियों के संदर्भ से देखा जाए तो इसका अर्थ बड़ा ही दिलकश हो जाता है। सोशल-मीडिया पर आपने अक्सर देखा होगा कि प्रेमी-प्रेमिका 143 का इस्तेमाल कर फोटो, GIF, इमोजी या वीडियो आदि के जरिए अपने प्यार का इज़हार करते हैं।

एक-दूसरे से प्यार करने वाले और शादीशुदा जोड़े भी सोशल-मीडिया पर एक-दूसरे के लिए 143 लिखते हैं। सोशल-मीडिया पर संकेत के तौर पर 143 का मतलब “I Love You” होता है जिसका हिंदी में अर्थ है “मुझे तुमसे प्यार है”।

यानी सोशल मीडिया पर इस नंबर का सांकेतिक अर्थ पूरी तरह से बदल जाता है, जो “I Love You” बन जाता है। अगली बार जब आप किसी सोशल मीडिया पोस्ट पर 143 नंबर देखते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि इसका अर्थ है “I Love You” है।

143 नंबर से आई लव यू कैसे बनता है? 143 Meaning In Love In Hindi

अब आप समझ गए होंगे कि 143 का सोशल-मीडिया के संकेत में क्या मतलब होता है। लेकिन फिर भी आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि 143 से I Love You कैसे बनता है? तो आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब स्पष्टीकरण के साथ।

दरअसल 143 से आई लव यू “I love you” में इस्तेमाल होने वाले अक्षरों की संख्या के आधार पर बनता है। अगर आप अब भी इसके लॉजिक को नहीं समझ पाए हैं तो चलिए हम आपको बेहद आसान भाषा में बताते हैं:-

I love you (आई लव यू) अंग्रेजी का एक पूरा वाक्य है जिसमें 3 शब्दों का प्रयोग किया गया है। और तीनों शब्दों में अक्षरों की संख्या भी अलग-अलग है।

I – (कुल अक्षर -1) 

Love – (कुल अक्षर -4) 

You – (कुल अक्षर – 3)

Iकुल अक्षर (I)1
Love कुल अक्षर (L + O + V + E)4
You कुल अक्षर  (Y + O + U)3

इस प्रकार I Love You का संख्या में समीकरण बनता है:

1 + 4 + 3 = 143

तो अब ऊपर दिए गए स्पष्टीकरण से आप समझ गए होंगे कि “I love you” को 143 इस वाक्य में प्रयुक्त अक्षरों के आधार पर दर्शाया जाता है जिसमे: I – (कुल अक्षर -1) संख्या 1 के लिए है, LOVE – (कुल अक्षर -4) संख्या 4 प्रकट करता है और YOU – (कुल अक्षर -3) संख्या 3 प्रकट करता है। इस तरह आप अच्छी तरह समझ गए होंगे कि 143 से I Love You कैसे बनता है?

आपको यह भी पता होना चाहिए कि 143 का उत्तर अक्सर 1433 के रूप में दिया जाता है जहां 143 के पहले तीन शब्दों का अर्थ है “I love you” और अंतिम अंक 3 का अर्थ “too” होता है; और इस पुरे वाक्य का अर्थ होता है “I love you too” अर्थात मुझे भी तुमसे प्यार है। तो याद रखिए 143 का जवाब 1433 से दिया गया है।

 उदाहरण:

“I Love You Too”

I = 1

Love = 4

You = 3

Too = 3

143 का उपयोग विभिन्न स्थानों पर किया जाता है जैसे:

143 का मतलब होता है I Love You, जिसका सीधा सा मतलब है कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, सोशल मीडिया पर इसका इस्तेमाल ज्यादा देखा गया है।

  • सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय अक्सर 143 लिखा जाता है।
  • गर्लफ्रेंड से चैटिंग के दौरान 143 बोला जाता है।
  • WhatsApp status में 143 का इस्तेमाल होता है।
  • 143 Instagram में messages के माध्यम से भी बोला जाता है।
  • Twitter पर फैन्स द्वारा अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी के लिए 143 भी बोला जाता है।

——————————//

अन्य लेख पढ़ें: